Advertisement

स्ट्रीट लाइट को ले 16वीं लोकसभा सदस्य ने बीएंडके जीएम को लिखा पत्र

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। क्षेत्र में मनाया जानेवाले लोक आस्था का प्रतीक दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ त्यौहार को देखते हुए बोकारो जिला के हद में संडे बाजार सहित विभिन्न चौक चौराहो पर स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए 16वीं लोकसभा सदस्य रविंद्र कुमार पांडेय ने 28 सितंबर को सीसीएल बीएंडके जीएम को पत्र प्रेषित किया हैं।

उन्होंने त्योहारी सीजन में लोगों की सुविधा के लिए क्षेत्र के महाप्रबंधक एमके राव को पत्र भेजकर जगह जगह स्ट्रीट लाइट लगाए जाना आवश्यक बताया है। पूर्व सांसद पांडेय के अनुसार पूजा के अवसर पर देर रात तक पूजा पंडालों में आने-जाने के लिए महिलाओं और बच्चों की काफी भीड़ रहती है।

इस संबंध में पूर्व सांसद पांडेय को बेरमो पूर्वी पंचायत की मुखिया दुर्गावती देवी ने बीते दिनों पत्र लिखकर बीएंडके क्षेत्र के महाप्रबंधक से स्ट्रीट लाइट लगाने की व्यवस्था कराने का आग्रह किया था। उम्मीद की जा रही है कि पूर्व सांसद के पत्र के बाद क्षेत्रीय प्रबंधन उक्त मामले को गंभीरता से लेगा और शीघ्र ही चौक चौराहो पर स्ट्रीट लाइट लगाने की व्यवस्था करेगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *