प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार स्थित लीला-जानकी पब्लिक स्कूल रघुनाथपुरम की प्रार्थना-सभा एवं भगवान महावीर होस्पिटल में 27 नवंबर को विद्यालय के संस्थापक सह अध्यक्ष दिवंगत भोला प्रसाद बक्सी की 15वीं पुण्य तिथि सादगी से मनायी गई।
इस अवसर पर दिवंगत की तस्वीर पर विद्यालय-परिवार द्वारा पुष्प अर्पित करते हुए उनके अविस्मरणीय कृत्यों को याद किया गया। इस दौरान दिवंगत के पुत्र सह विद्यालय प्रबंधक नीरज कुमार सिन्हा ने कहा कि अति परिश्रम और लगन से विद्यालय रूपी बगिया को उनके दिवंगत पिता ने सिंचा है। उनकी दूरगामी सोंच थी कि पेटरवार जैसे ग्रामीण क्षेत्र में एक ऐसी विद्यालय हो, जहाँ सुदूर क्षेत्रों के अनुसूचित जाती, अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ी जाति के बच्चे भी अंग्रेजी माध्यम से अच्छी से अच्छी शिक्षा प्राप्त कर सकें।
मौके पर पंकज कुमार सिन्हा, स्वरूप सहाय, प्रधानाचार्य आजाद कुमार, सुनील दास गुरु, कृष्ण कुमार प्रसाद, अभिषेक खन्ना, अनन्त प्रसाद, शिव चरण महतो, दिवाकर सिंह, राहुल कुमार, रामचन्द्र महथा, अनिता प्रसाद, नीरा सहगल, कुन्ती कुमारी, विद्या ओझा, रानी जायसवाल, रश्मि वर्धन, गौतम कुमार महतो, अनिष्का सिन्हा सहित अन्य मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply