Advertisement

देसी वाटर पार्क में डूबने से 15 वर्षीय युवक की मौत

प्रहरी संवाददाता/गोमिया (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में गोमिया प्रखंड के आईएल (खंभरा) स्थित देसी वाटर पार्क में डूबने से एक 15 वर्षीय युवक की मौत हो गयी। युवक की मौत की सूचना के बाद वहां भारी भीड़ लग गयी। फिलहाल उक्त वाटर पार्क को बंद कर दिया गया है।

बताया जाता है कि घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक पदाधिकारी घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल शुरु कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गोमिया प्रखंड के हद में आईईएल थाना क्षेत्र के नरकी के खरपीटो रहिवासी सीताराम यादव का 15 वर्षीय पुत्र रविशन यादव पिट्स मॉडर्न स्कूल में दसवीं कक्षा के छात्र था। रविशन अपने भाई और मां के साथ आईईएल स्थित शिव मंदिर के समीप किराए के मकान में रहकर यहां पढ़ाई करता था।

रहिवासियों के अनुसार 3 जून की सुबह वह अपने कुछ दोस्तों के साथ खम्हरा नदी पर बने चेक डैम जो देसी वाटर पार्क नाम से मशहूर है, नहाने के लिए गया। वाटर पार्क में उस समय गेंद खेला जा रहा था। गेंद ढूंढने के क्रम में वह पानी के अंदर चला गया और नहीं निकल सका। उसके दोस्तों ने हो हल्ला की। उसे बचाने के लिए काफी प्रयास किया, किंतु लोग इसमें सफल नहीं हुए। आनन फानन में आईईएल थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही आईईएल पुलिस दल बल के साथ वाटर पार्क पहुंची। वहीं गोमिया बीडीओ महादेव कुमार महतो एवं सीओ आफताब आलम भी घटना स्थल पर पहुंचे।

काफी मशक्कत के बाद युवक के शव को ढूंढकर नदी जल से बाहर निकालकर गोमिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया।उक्त हृदय विदारक घटना से युवक की मां एवं उसके परिजन का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक का पिता मुंबई में रहकर टैक्सी चला कर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *