Advertisement

बीएंडके मे 15 सेवानिवृत कामगारों को सम्मान समारोह आयोजित कर दी गई विदाई

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल के बीएंडके क्षेत्रीय मुख्यालय करगली स्थित आफिसर्स क्लब में 30 नवंबर को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में क्षेत्र के विभिन्न परियोजनाओं में कार्यरत 15 सेवानिवृत्त कर्मचारी को भावभीनी विदाई दी गई।

इस अवसर पर क्षेत्र के महाप्रबंधक (जीएम) एम के राव ने सभी सेवनिवृतों को माला पहनाकर और उपहार देकर सम्मानित किया। यहां जीएम राव ने कहा कि सभी ने विभिन्‍न परिस्थितियों में कार्य किया है और अनुभव को प्राप्‍त करते हुए आज कंपनी से सेवानिवृत हो रहे हैं। आपके कार्यानुभवों एवं विचारों से हम सभी प्रेरणा लेते हुए कंपनी को आगे बढाएंगे।

उन्होंने कहा कि रिटायरमेंट के बाद आप सभी अपने आप को किसी अच्‍छे काम में व्‍यस्‍त रखें। आपके योगदान एवं कर्तव्‍यनिष्‍ठता के लिए सीसीएल कृतज्ञ है। उन्‍होंने जीवन की दूसरी पाली के लिए शुभकामनाएं देते हुये कहा कि आप जहां भी रहे स्‍वस्‍थ्‍य एवं प्रसन्‍न रहें।

कार्यक्रम का संचालन कार्मिक प्रबंधक हेमचंद्र महतो ने किया। मौके पर पीओ राजीव कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक कार्मिक एवं प्रशासन राजीव कुमार (Administration) , एरिया मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर एस के भारतीय, सिनियर मैनेजर माला सहित यूनियन प्रतिनिधि गजेन्द्र प्रसाद सिंह, गणेश महतो, मनोज पासवान आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *