Advertisement

फुसरो मे प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की मनाई गयी 148वीं जयंती

सरदार पटेल देश को एकता के सूत्र में पिरोने वाले महानायक थे-प्रकाश

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। आजाद भारत के पहले उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती 31 अक्टूबर को बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद स्थित पटेल चौक पर एकता एवं अखंडता के संकल्प के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थापक चिंतामणि महतो व संचालन भाजपा फुसरो मंडल महामंत्री रमेश स्वर्णकार ने किया।

इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि भाजपा नेता प्रकाश कुमार सिंह, फुसरो नगर महामंत्री टुनटुन तिवारी, एससी मोर्चा अध्यक्ष चंदन राम, तेली समाज के बोकारो जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता, निवर्तमान मंडल महामंत्री दिनेश सिंह, प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार सिंह, शिक्षक घनश्याम महतो आदि ने लौह पुरुष सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रकाश कुमार सिंह ने लौह पुरुष के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए गए आदर्शों पर चलने की बात कही। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल देश को एकता के सूत्र में पिरोने वाले महानायक थे। कहा कि लौह पुरुष को आजाद भारत का महानायक एवं अखंड भारत का शिल्पी कहा जाता है। उन्होंने 565 रियासतों को जोड़कर अखंड भारत का निर्माण किया था।

महामंत्री टुनटुन तिवारी और निवर्तमान महामंत्री दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि राष्ट्र के प्रति लौह पुरुष सरदार पटेल के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। सरदार पटेल का देश की आजादी में खास योगदान रहा है। यहा राष्ट्र की एकता एवं अखंडता की शपथ दिलाई गयी।
मौके पर सुरेंद्र विश्वकर्मा, सौरभ सिंह, निवर्तमान वार्ड पार्षद दिनेश रवि, अशोक सिंह सहित एलबीएस स्कूल के दर्जनों छात्रगण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *