Advertisement

बोडिया में मनाया गया कांग्रेस का 140वां स्थापना दिवस

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। कांग्रेस कमेटी द्वारा 28 दिसंबर को बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के बोडिया उत्तरी पंचायत कथारा में अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 140वां स्थापना दिवस मनाया गया।

मौके पर महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव अजंता सामद, प्रदेश कांग्रेस कमिटी सदस्या पम्मी सिंह, महिला कांग्रेस बेरमो प्रखंड अध्यक्ष गीता देवी के नेतृत्व में पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया।

इस अवसर पर महासचिव अजंता सामद ने कहा कि भारत की आजादी के पूर्व से लेकर आज तक कांग्रेस पार्टी ने सड़क से लेकर संसद तक पुरजोर लड़ाइयां लड़ी है, तब जाकर हम अपना 140वां स्थापना दिवस मनाने की ओर चले हैं। कहा कि देश में बड़े-बड़े उद्योग, कल कारखाने, कोलियारियों व बैंकों का राष्ट्रीयकरण कर पार्टी ने देशवासियों के जीवन और जीविका के लिए विभिन्न संस्थाओं में रोजगार की व्यवस्था कर देश में एक मजबूत नींव रखी।

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पम्मी सिंह ने कहा कि हिन्दुस्तान की सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस ने स्वतंत्रता आंदोलन एवं देश का सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वहीं आज देश में केंद्र की मोदी सरकार ने महंगाई में बेहताशा वृद्धि कर कमर तोड़ने का काम किया है।गीता देवी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का देश के निर्माण व स्वतंत्रता संग्राम में उल्लेखनीय योगदान रहा है। कहा कि कांग्रेस एक पार्टी नहीं, बल्कि एक आंदोलन का नाम है।

मौके पर सुनीता देवी, शांति देवी, अनीता देवी, रीता देवी, बसंती देवी, रीना देवी, रिया देवी, सरिता देवी, आशा देवी, मीना देवी, बसंती देवी, कौशल्या देवी, सीमा देवी, मुनिया देवी, सेवंती देवी, देवंती देवी सहित दर्जनों महिलाएं उपस्थित थी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *