एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। कांग्रेस का 140वां स्थापना दिवस 28 दिसंबर को बेरमो प्रखंड कांग्रेस कमिटी द्वारा फुसरो नगर परिषद के पांच नंबर धौड़ा ढ़ोरी स्थित राकोमयू क्षेत्रीय कार्यालय में मनाया गया। जहां मुख्य रूप से बेरमो विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह उपस्थित रहे।
स्थापना दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक सिंह ने कांग्रेस ध्वज फहराने एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी सहित पार्टी के संस्थापकों के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस दौरान विधायक सिंह ने सभी कांग्रेसियों को कांग्रेस की स्थापना दिवस की बधाई दी।
इस अवसर पर विधायक ने कहा कि हिंदुस्तान में नफरत, जाति, धर्म पर राजनीति हो रही है। वही हमारे कार्यकर्ता हिंदुस्तान को एक सूत्र मे बांध कर एकता लाने का काम कर रहे है। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वज आजादी की लड़ाई मे अपना बलिदान दिए, उनके नाम को बचाने की लड़ाई लड़ रहे है। कहा कि सत्य परेशान हो सकता है पर पराजित नहीं हो सकता है। आने वाले समय मे हिंदुस्तान को कांग्रेस की जरूरत है। कहा कि कांग्रेस देश की बहुत पुरानी पार्टी है। कांग्रेस पार्टी का 140 वर्षों का स्वर्णिम इतिहास रहा है।
मौके पर वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस सरकार के द्वारा ही डीवीसी और कोल इंडिया का निर्माण हुआ। देश की आज़ादी से लेकर देश के निर्माण में कांग्रेस पार्टी का अहम योगदान रहा है। कहा गया कि कांग्रेस पार्टी ने भारत वर्ष की रक्षा करते हुए देश के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। देश की स्वतंत्रता को कांग्रेस पार्टी ने सिंचा था, इसपर पुन: कुठाराघात हो रहा है।

आज स्थापना दिवस पर हम सभी कांग्रेसी यह संकल्प लेते कि देश की रक्षा के लिए मिलकर आगे बढ़ेंगे। कहा गया कि आज हम शपथ लेते हैं कि मजदूरों व किसानों को अगर कोई किसी प्रकार का कष्ट देगा तो हम सभी कांग्रेसी मिलकर उनकी रक्षा करेंगे और देश को पुनः उस स्थान पर पहुंचाएंगे जहां सभी जन खुश चैन से रह सके। वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस के शासन काल में ही पाकिस्तान के दो टुकड़े हुए।
इस दौरान विधायक द्वारा सैकड़ो जरूरतमंदों के बीच सैकड़ों कंबल का वितरण किया गया। मौके पर बेरमो प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष छेदी नोनिया, नप के पूर्व अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, विधायक प्रतिनिधि उत्तम सिंह, श्यामल कुमार सरकार, ब्रिज बिहारी पांडेय, सुबोध सिंह पवार, प्रमोद सिंह, हरेंद्र सिंह, गणेश मल्लाह, जितेंद्र सिंह, ललन रवानी, मो. रईस आलम, भोला दिगार, मो. मुस्तकीम अंसारी, संतोष सिंह, राजेश्वर सिंह, भोली सिंह, पंकज सिंह, पंकज शर्मा, जयराम सिंह, आनंद राम, महफूज आलम, ललन सिंह, प्रताप सिंह, रौशन सिंह, सच्चीतांनंद सिंह, रेहाना राज, सुमन कुमारी, आशा कुमारी आदि कांग्रेस समर्थक उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply