ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में बेरमो प्रखंड के चित्रगुप्त भवन सुभाष नगर में 31 मई को झारखंड सरकार द्वारा कोविड 19 का टीकाकरण किया गया। इस कैंप में 45 वर्ष से अधिक आयु वाले 140 महिलाएं एवं पुरुषों को टीका दिया गया।
टीकाकरण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए चित्रगुप्त महापरिवार करगली बेरमो समिति (सुभाष नगर) के सदस्यों द्वारा भरपूर सहयोग किया। जिसमें मुख्य संयोजक रतनलाल, अध्यक्ष जयप्रकाश सिन्हा, कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा, महासचिव रवि रंजन सिन्हा, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार सिन्हा, अरविंद कुमार सिन्हा, आशीष रंजन (विक्की), मीडिया प्रभारी विकास कुमार सिन्हा (बिट्टू), जिमी सिन्हा, नवीन कुमार सिन्हा, विकेश कुमार सिन्हा, रविकांत बर्मा, अशोक कुमार सिन्हा आदि लोग स्वास्थ्य कर्मचारियों का भरपूर सहयोग किया। वहीं अमित कुमार सिन्हा, रितेश कुमार, अनिल कुमार मिश्रा, तारामती कुमारी एवं लक्ष्मी देवी द्वारा चित्रगुप्त महापरिवार के इस नेक कार्य के लिए साधुवाद दिया। साथ ही बोकारो जिला के स्वास्थ्य विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया है। कार्यक्रम की सफलता को लेकर समिति के मुख्य संरक्षक जयशंकर जयपुरियार ने प्रशंसा की एवं स्वास्थ्य दल सहित तमाम लोगों को धन्यवाद दिया।
![]()












Leave a Reply