Advertisement

सीसीएल ढोरी के 14 सेवानिवृत्त कर्मियों को विदाई दी गई

रिटायर कर्मियों ने कंपनी के हित में अहम योगदान दिया-जीएम

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल ढोरी लेडिज क्लब में 31 मई को विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यहां क्षेत्र के विभिन्न परियोजनाओं के 14 सेवनिवृत्त कर्मियों को विदाई दी गई।

इस अवसर पर ढोरी क्षेत्र के महाप्रबंधक (जीएम) रंजय सिन्हा और श्रमिक नेताओ ने सेवानिवृत कर्मियों को शॉल ओढ़ाकर और उपहार देकर सम्मानित किया। मौके पर जीएम सिंहा ने कहा कि रिटायर कर्मियों ने कंपनी हित में अहम योगदान दिया है। लेकिन नौकरी करने वाले हर किसी को एक दिन सेवा से मुक्त होना है। इन सेवानिवृत्त कर्मियों से उन्हें काफी कुछ सीखने को मिला है। सेवानिवृत्त कर्मियों के आगे जीवन में खुशी के साथ बीते इसकी कामना है।

इस अवसर पर एसओपी माला कुमारी, विभागाध्यक्ष सुरक्षा सुरेश सिंह, अभिषेक सिंहा, सीताराम यूके व तौकीर आलम सहित यूनियन प्रतिनिधि आर उनेश, जयनाथ मेहता, बैजनाथ महतो, विश्वनाथ रजवार आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *