Advertisement

उद्यान में मनाया गया कौटिल्य महापरिवार का 13वां स्थापना दिवस

समाज के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा जरूरी-जीएम

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। कौटिल्य महापरिवार बेरमो का 13वां स्थापना दिवस कार्यक्रम सह सद्भावना सम्मेलन का आयोजन 14 जनवरी को बोकारो जिला के हद में करगली बाजार स्थित कौटिल्य संस्कार उद्यान परिसर में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर कौटिल्य परिवार के सदस्यों ने सामूहिक रूप से मंत्रोच्चारण के साथ दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीसीएल बीएंडके क्षेत्र के महाप्रबंधक एस के झा तथा विशिष्ट अतिथि महाप्रबंधक सह विभागाध्यक्ष माईनिंग के एस गैवाल व् एम के पाठक, पीओ वी एन पांडेय, मजदूर नेता रविंद्र कुमार मिश्रा व वृज विहारी पांडेय आदि ने भगवान परशुराम और चाणक्य की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महापरिवार के अध्यक्ष अजय झा ने किया। मुख्य अतिथि झा ने कहा कि सामाजिक कुरीतियों को मिटाते हुए समाज के बारे में सोचना होगा। कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा जरूरी है। इसलिए कहना है कि बच्चे पढ़ेंगे तो समाज का और विकास होगा। एक-दूसरे काे सहयोग कर आगे बढ़ाना होगा।

मजदूर नेता रविंद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि इस संगठन का मुख्य उद्देश्य शिक्षा, स्वास्थ्य और संस्कार है। बच्चों की पढ़ाई और बच्चियों की शादी पर महापरिवार विशेष ध्यान रखता है। कहा कि जो बच्चे पढ़ना चाहते हैं, उन्हें महापरिवार द्वारा सहयोग दिया जायेगा। जरूरतमंद के सहयोग में महापरिवार हमेशा आगे रहता है। सचिव बृजबिहारी पांडेय ने कहा कि समाज सहित समाज का सर्वांगीण विकास करना है, तभी देश विकसित होगा।

आयोजन में उपरोक्त के अलावा रामनरेश द्विवेदी, अनिल चंद्र झा, बसंत पाठक, विवेकानंद चतुर्वेदी, पंकज पांडेय, इंद्रजीत मुखर्जी, शंभू दुबे, उपेंद्र त्रिपाठी, अशोक मिश्रा, श्रीकांत मिश्रा, आशीष झा, रवीन्द्र तिवारी आदि का योगदान रहा। मौके पर चंडी पाठक, लालू गिरि, धीरज कुमार पांडेय, सुबीर मुखर्जी, झब्बू तिवारी, अशोक मिश्रा, अमित पांडेय, संजय कुमार पांडेय, गुडु दूबे, रवीन्द्र तिवारी, राजेंद्र दूबे, राज कुमार मिश्रा आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *