
स्वर्गीय विन्देश्वरी दुबे व् स्व.राजेन्द्र प्रसाद सिंह के सपनो को साकार करूंगा-विधायक
एस.पी.सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में बेरमो के ढोरी पांच नम्बर धौड़ा स्थित आरसीएमएस यूनियन (RCMS Union) के क्षेत्रीय कार्यालय में 28 दिसंबर को भारतीय राष्ट्रीय कॉंग्रेस पार्टी का 136वां स्थापना दिवस सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमे मुख्य अतिथि के रूप में बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह उर्फ अनुप सिंह सहित उपस्थित कांग्रेसी व् यूनियन पदाधिकारियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर व दीप प्रज्वलित कर नमन किया। समारोह के मुख्य अतिथि विधायक सिंह के द्वारा पुराने कांग्रेसी नेता और कर्मठ कार्यकर्ताओं को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक कुमार जयमंगल ने कहा कि कांग्रेस सबसे पुरानी और मजबूत पार्टी है। आज ही के दिन वर्ष 1885 में कांग्रेस की स्थापना की गई थी। आजादी की लड़ाई से लेकर देश निर्माण में कांग्रेस ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है। आप सभी के सहयोग से क्षेत्र में बदलाव लाना मेरी प्राथमिकता होगी।
उन्होंने कहा कि स्वर्गीय विन्देश्वरी दुबे व् स्व.राजेन्द्र प्रसाद सिंह के सपनो को वे साकार करेंगे। इसके आलावा क्षेत्र के पिछरी सहित अन्य बंद पड़े कोलियरियों को खुलवाने का कार्य, छाई ट्रांसपोर्टिंग चालू कराना और यूनियन कार्यालय का जीर्णोद्धार करने का कार्य किया जायेगा। उन्होंने घोषणा की कि आगामी 26 जनवरी 2021 को यहाँ स्व राजेन्द्र प्रसाद सिंह के नाम का स्मृति भवन का वे शिलान्यास और 15 अगस्त के दिन उक्त भवन का उद्घाटन करेंगे। उक्त स्मृति भवन में सभी क्षेत्रों के पदाधिकारियों के लिए अलग-अलग कमरा होगा।
आयोजित समारोह का संचालन बेरमो प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद सिंह ने किया। मौके पर वरीय नेता व् राकोमसं सीसीएल रीजनल अध्यक्ष गिरजा शंकर पांडेय, महामंत्री एके झा, श्यामल सरकार, महेंद्र कुमार विश्वकर्मा, वीरेंद्र सिंह, उत्तम सिंह, परवेज अख्तर, विकास सिंह, अजय सिंह, छेदी नोनिया, शिवनन्दन चौहान, जरिडीह प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष व् तांतरी मुखिया निरंजन मिश्रा, अंजनी त्रिपाठी,सत्रुघ्न सिंह, प्रभुदयाल सिंह, हरेन्द्र सिंह, बेदब्यास चौबे, रिन्कू निषाद, जसीम रजा, सुनील सिंह, साधु बाउरी, जिप सदस्य नीतू सिंह, मो मुस्तकीम, सुबोध सिंह पावार, श्रीकांत मिश्रा, पिछरी दक्षिणी पंचायत अध्यक्ष दुर्गा महतो, रोहित सिंह सहित सैकड़ो महिला पुरुष कांग्रेसी व् राकोमसं पदाधिकारी व् कार्यकर्ता गण उपस्थित थे। समारोह के अवसर पर लगभग 300 जरुरतमंदो के बीच कंबल का वितरण किया गया।
![]()












Leave a Reply