प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। झारखंड एकेडमिक कौन्सिल (जैक) द्वारा आयोजित वर्ग दशम (मैट्रिक) बोर्ड परीक्षा के लिए बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के चलकरी उत्तरी स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र में 4 फरवरी को प्रथम पाली में 136 परीक्षार्थियों ने हिंदी विषयक परीक्षा शांतपूर्ण वातावरण में दिए।
उक्त परीक्षा केंद्र कोड संख्या 25037 के प्रधानाध्यापक सह केंद्राधीक्षक अनिल सिंह ने बताया कि यहां कुल 137 परीक्षार्थियों में एक अनुपस्थित रहा। परीक्षा दे रहे 136 छात्र-छात्राओं में 108 अंगवाली उच्च विद्यालय के तथा 28 परीक्षार्थी प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय तेनुघाट के बताये जा रहे है। परीक्षा विद्यालय के पांच कमरों में ली जा रही है।
यहां दंडाधिकारी बतौर पेटरवार प्रखंड कार्यालय के जेई विकास कुमार, गश्त निगरानी के तौर पर बीपीओ बेरमो किशन हांसदा सहित कई पुलिस जवान प्रतिनियुक्त थे।

केंद्राधीक्षक के अनुसार हरेक कमरे में दो से तीन शिक्षकों को लगाया गया है, जिसमें कार्तिक बेदिया, सरजू महतो, धनेश्वर रजक, पंकज मंडल, रामचंद्र नायक, दुखहरन महतो, शंकर मंडल, सुबोध नायक, गिरीश सिंह, पुष्पा कुमारी, मनोज कुमार, विकास कुमार, अयूब अंसारी, मुस्तफा अंसारी आदि शामिल थे।
![]()













Leave a Reply