अंबेडकर सामाजिक न्याय, समानता व् संविधान का मार्गदर्शक थे-विधायक
सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर 14 अप्रैल को पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में प्रखंड कांग्रेस कार्यालय जगन्नाथपुर में एक सभा का आयोजन किया गया।
सभा की अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष ललित दोराईबुरू ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्र के विधायक सोनाराम सिंकु मौजूद रहे।
सभा की शुरुआत डॉ अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गया। उपस्थित नेताओं तथा कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब के संघर्षपूर्ण जीवन और संविधान निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान को याद किया। इस अवसर पर जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकु ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर सिर्फ एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक विचार हैं, जिन्होंने देश को सामाजिक न्याय, समानता और संविधान का मार्ग दिखाया।
वे सच्चे अर्थो में समाज के पथ प्रदर्शक थे। उनके विचार आज भी हमारे लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने कहा कि समाज के वंचित वर्गों को मुख्यधारा में लाने का जो सपना उन्होंने देखा था, उसे साकार करने की जिम्मेदारी आज हम सभी की है। डॉ अंबेडकर के शिक्षण, संघर्ष और समर्पण को याद करते हुए कहा कि आज का दिन उनके विचारों को आत्मसात करने का दिन है, जिससे हम एक समता मूलक समाज की स्थापना कर सकें। यहां रंजन गोप और बिपिन लागुरी ने भी अंबेडकर को याद किया।
सभा में प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष ललित कुमार दोराईबुरु, युवा प्रखंड अध्यक्ष जगन्नाथपुर सुशील हेस्सा, नोवामुंडी युवा प्रखंड अध्यक्ष संजीत तिरिया, दिनेश प्रधान, मथुरा लागुरी, आविद हुसैन, जितेंद्र पूर्ति, बिपिन लागुरी, रंजन गोप, अबताब आलम, सरफराज आलम, शाहरुक अली, हरिश पान, मेंजो पिंगुवा, सावित्री जेराई, बालेश्वर सोय, सागर लागुरी, सीताराम मांझी, इकबाल अहमद, मुजाईद हुसैन, शमशाद आलम, पांडु पूर्ति, बबलू गोप, बिरसिंह बोबोंगा, अशोक गोप, रासिका लागुरी, आनन्द सिंकु, रोशन पान, रंजीत गागराई, गंगाराम हेंब्रम, बनबाड़ी बहांदा, अर्जुन अंगरिया, बुधराम तुबिद, शिबू सोरेन, आनन्द तुबिद, जोंको बहांदा, मंगल बहांदा, विजय सिंह बहांदा, बिरसिंह बहांदा आदि कांग्रेसी उपस्थित थे।
39 total views, 7 views today