Advertisement

श्रीश्री ठाकुर अनुकूलचंद्र का 135वां वार्षिक जन्मोत्सव संपन्न

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। गुरु शिष्य आस्था का प्रतीक श्रीश्री ठाकुर अनुकूलचंद्र का 135वां वार्षिक जन्मोत्सव 4 सितंबर को बोकारो जिला के हद में जारंगडीह के सावित्री कॉलोनी स्थित अनुकूल चंद्र भवन में मनाया गया।

जन्मोत्सव का प्रारंभ बंदे पुरुषोत्तम सामूहिक प्रार्थना, कलश स्थापन, वेदवानी अनुसरण, नारी नीति विषयों पर चर्चा के साथ किया गया। इस अवसर पर आनंद बाजार संध्या प्रार्थना किया गया।

मौके पर ठाकुर अनुकूलचंद्र के अनन्य अनुयायी माखन दास सिंह ने कहा कि किसी मूर्त आदर्श में जिसकी क्रममय शक्ति अटूट आशक्ति में समय सीमा को अति कर्म कर सहज रूप से भगवान बना दिया गया। जिसकी काव्य दर्शन, विज्ञान एवं भले बुरे विभिन्न संस्कारों को भेद कर पुनः उनके आदर्शों को सार्थक रूप से हो उठे, वही है सद्गुरु।

उन्होंने कहा कि वही सद्गुरु है, जो सतनाम मनन करे। सत्संग का अनु ग्रहण करे, तो निश्चय ही उन्नयन रूप से उन्हें सोचना नहीं पड़ेगा। इस मौके पर संगीत भजन का कार्यक्रम बोकारो थर्मल सरगम म्यूजिक इंस्टिच्युट के बीरू सरकार की ओर से आगंतुक कलाकार मिनाल हाजरा, पद लोचन गोस्वामी, वीरू सरकार, भोला चौहान, श्याम सिंह द्वारा संगीतमय प्रस्तुति कर श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया।

इस मौके पर माखन दास सिंह, अमित ठाकुर, गणेश दास, श्याम सिंह, राजेश रजवार, भुनेश्वर रजवार, सुदामा कुमार, मोतीराम महतो, विजय शर्मा, अमित कुमार, चैता मांझी, श्याम सुंदर गुप्ता, मीना देवी, आशा देवी, सुषमा देवी, द्रौपदी देवी, कुंती देवी, मुनिया देवी सहित अन्य अनुयायी मौजूद थे। सभी अनुयायियों को प्रसाद ग्रहण करवाया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *