प्रहरी संवाददाता/बोकारो थर्मल (बोकारो)। बोकारो थर्मल के लहरियाटांड़ स्थित कोनार नदी छठ घाट में नहाने की दौरान बीते 27 अक्टूबर को एक 13 वर्षीय छात्र दिलशान अंसारी नदी के गहरी पानी में डूब गाया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे बोकारो थर्मल थाना की पुलिस एवं परिजनों द्वारा खेतको से गोताखोरों को बुलाया गया।

बताया जाता है कि लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद नदी में लापता छात्र को खोज निकाला गया। जिसे परिजन नजदीकी अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक छात्र बोकारो थर्मल के राजा बजार का रहने वाला था, जो संत पॉल मॉर्डन स्कूल कक्षा सात में पढ़ता था।

परिजनों के अनुसार अपने दोस्त के साथ वह बीते 27 अक्टूबर की दोपहर लगभग दो बजे नदी में नहाने गया था। घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
मृतक छात्र का पुस्तैनी घर हजारीबाग जिला के हद में पेलावल गांव बताया जा रहा है, जो बोकारो थर्मल राजा बाजार अपने नाना मो. गयासुद्दीन अंसारी के यहां रह कर पढ़ाई कर रहा था।
![]()













Leave a Reply