प्रहरी संवाददाता/मुंबई। गणेशोत्सव के दौरान सात दिवसीय गौरी गणपति की 1290 मूर्तियों का विसर्जन नम आंखों के साथ किया गया। आरसीएफ पुलिस के कड़े बंदोबस्त में जवाहर विधाभवन में बने कृत्रिम तलब में विसर्जित किया गया। इनमें 23 सार्वजानिक और बहेरी सार्वजानिक 14 प्रतिमाओं का समावेश है। आरसीएफ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी दत्तात्रय पाटिल ने बताया कि श्री गणेश मूर्ती के विसर्जन के लिए कुल पांच स्थल बनाए गये थे। इनमें आशीष तालाब, माहुल जेट्टी, जवाहर मैदान में कृत्रिम तालाब, टाटा कॉलनी में कृत्रिम तालाब और टाटा जेट्टी का समावेश है।
गौरतलब है कि जोन 6 की हद में आने वाली आरसीएफ पुलिस स्टेशन की हद में आशीष तालाब में सार्वजनिक – 06, माहुल जेट्टी में सार्वजनिक 05, घरगुती 150, गौरी 30 के अलावा जवाहर मैदान में कृत्रिम तालाब में सार्वजनिक 25, घरगुती 1091,गौरी – 59, टाटा कॉलनी के कृत्रिम तालाब में घरगुती 14 मूर्तियों की विदाई दी गई। जबकि टाटा जेट्टी पर सार्वजनिक 01, घरगुती 35 गौरी गणपति का समावेश है।
वरिष्ठ अधिकारी दत्तात्रय पाटिल के मार्गदर्शन में लगभग 23 किलोमीटर में फैले आरसीएफ पुलिस स्टेशन के इलाके में शांतिपूर्ण रूप से गणेशोत्सव का पर्व मनाया जा रहा है। बताया जाता है कि पाटिल ने अपने सभी सहयोगियों रोड से लेकर विसर्जन स्थलों पर तैनात करने के बाद खुद उअर पोस्ट पर कड़ी निगरानी राखी। यही करण है कि आरसीएफ पुलिस स्टेशन की हद में हर जगह भक्तिमय वातावरण के बीच गणेशोत्सव को उत्साह से मनाया जा रहा है।
Tegs: #1290-gauri-ganpati-immersion-in-strict-arrangements-for-rcf-police
![]()













Leave a Reply