Advertisement

दुबई में फंसा झारखंड के 12 मजदूर सरकार से लगा रहे वतन वापसी की गुहार

फंसने वालों में ऊपरघाट के कंजकीरो रहिवासी प्रवासी मजदूर डालेश्वर भी शामिल

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। झारखंड के प्रवासी मजदूर एक बार फिर विदेश में फंस गए हैं। जिसमें बोकारो जिला के हद में नावाडीह प्रखंड के पेक नारायणपुर थाना क्षेत्र ऊपरघाट कंजकीरो रहिवासी प्रवासी मजदूरों में डालेश्वर कुमार महतो भी शामिल हैं।

इसके अलावे हजारीबाग और गिरिडीह के 12 प्रवासी मजदूर भी दुबई में फंसे हैं। सभी मज़दूर इलेक्ट्रो मेकनिकल कॉल कम्पनी मे कार्य करते थे। कंपनी द्वारा मजदूरों के बीच काम के बदले मजदूरी का भुगतान नहीं किया जा रहा है। इससे मजदूरों को वहां रहने एवं खाने-पीने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

विदेश में फंसे मजदूरों ने एक वीडियो क्लिप भेजकर अपनी पीड़ा को साझा करते हुए सरकार से मदद की अपील की है। मजदूरों के हित में कार्य करने वाले क्षेत्र के समाजसेवी भुनेश्वर महातो एवं सिकन्दर अली ने मजदूरों के द्वारा भेजे गए वीडियो को शेयर करते हुए सरकार से विदेश में फंसे मजदूरों के हित में कार्य करने की मांग की है।

साथ ही प्रवासी श्रमिकों के मुद्दे पर काम करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता भुनेश्वर महतो एवं सिकन्दर अली ने केंद्र और राज्य सरकार से मजदूरों के सकुशल वतन वापसी के लिए ठोस कूटनीतिक पहल करने की भी मांग की है। कहा गया है कि विदेशों में फंसने वाले मजदूरों का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई बार प्रवासी मजदूर ज्यादा पैसे कमाने की लालच में विदेश जाकर फंस चुके हैं। काफी मशक्कत के बाद उनकी वतन वापसी कराई गई। इसके बावजूद प्रवासी मजदूर पुरानी घटनाओं से सबक नहीं ले रहे हैं।

भुनेश्वर महतो ने बताया कि जो मजदूर फंसे उनमें बोकारो जिले के पेक नारायणपुर थाना क्षेत्र ऊपरघाट के कंजकीरो गांव रहिवासी मज़दूर डालेश्वर महतो भी शामिल हैं। जबकि हजारीबाग के 6 मज़दूर है जिनमें विष्णुगढ़ प्रखंड के खेदाडीह रहिवासी फलेंद्र महतो, जागेश्वर महतो, सिरैय रहिवासी बैजनाथ महतो व पारजोरिया रहिवासी दिलीप महतो, गंगाधर महतो, त्रिलोकी महतो शामिल है। इसी तरह गिरिडीह जिले के 5 मज़दूर है जिनमे चुकचुको रहिवासी दीपक कुमार महतो, डुमरडेली रहिवासी अजय कुमार, तिरला रहिवासी राजेश महतो, गोरहर रहिवासी सेवा महतो एवं रोहीत महतो शामिल हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *