पीयूष पांडेय/बड़बिल (ओडिशा)। ओडिशा के भगवान जगन्नाथ महाप्रभु गृह क्षेत्र पुरी में सिंहद्वार और नगर पुलिस की टीम ने मंदिर गाइड बनकर पवित्र नगरी में भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा के दर्शन के लिए आने वाले गैर-ओडिया तीर्थयात्रियों को ठगने के आरोप में 12 ठगो को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार 12वीं शताब्दी के श्रीजगन्नाथ मंदिर के बारे में तीर्थयात्रियों की सीमित जानकारी का फायदा उठाकर नकली गाइड कथित तौर पर गलत जानकारी देते थे और पैसे की मांग करते थे, जिससे उनका आर्थिक शोषण और उत्पीड़न होता था। इस संबंध में दर्ज कई शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए पुरी पुलिस ने श्रीमंदिर आने वाले तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया। नकली गाइडों पर कार्रवाई कर पुलिस द्वारा तीर्थ यात्रियों को ठगे जाने से रोकने और शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के प्रयासों का हिस्सा है।
ओडिशा पुलिस ने तीर्थयात्रियों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस थानों को देने की अपील की है। पुलिस शहर में सक्रिय अन्य फर्जी गाइडों की पहचान करने और उन्हें सलाखों के पीछे भेजने के लिए काम कर रही है।
![]()













Leave a Reply