Advertisement

बेरमो जिला की मांग को लेकर 111 सदस्य रांची विधानसभा के लिए प्रस्थान

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बेरमो जिला बनाओ संघर्ष समिति के बैनर तले 26 जुलाई को बेरमो को जिला बनाने की की मांग को लेकर 111 सदस्यों ने रांची विधानसभा के लिए प्रस्थान किया।

सभी सदस्यों को बोकारो जिला के हद में बेरमो अनुमंडल मुख्यालय तेनुघाट से अधिवक्ता संघ बेरमो के अध्यक्ष कामेश्वर मिश्रा, संघ के महासचिव वकील प्रसाद महतो, संघर्ष समिति के संयोजक संतोष नायक, जिप अध्य्यक्षा सुनीता देवी, उपाध्यक्ष बबिता देवी, कसमार प्रमुख नियोति देवी, पूर्व वित्त मंत्री छत्रु राम महतो, जिप सदस्य माला कुमारी, डॉ सुरेंद्र राज, मुखिया नीलम श्रीवास्तव, सबीर अंसारी सहित कई गणमान्य ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इससे पूर्व तेनुघाट स्थित भगवान बिरसा मुंडा के अदम कद प्रतिमा पर सभी आंदोलनकारियों ने बारी बारी से माल्यार्पण किया। जानकारी के अनुसार आगामी 31 जुलाई को बेरमो जिला बनाओ संघर्ष समिति के आंदोलनकारी झारखंड विधानसभा पहुंच कर मुख्यमंत्री को मांग पत्र सौपेंगे।

पद यात्रा का नेतृत्व कर रहे संघर्ष समिति के सह संयोजक कुलदीप प्रजापति ने बताया कि पांच दिवसीय पद यात्रा में पांच पड़ाव के बाद आगामी 31 जुलाई को हमलोग रांची विधानसभा पहुंचेंगे और समिति के माध्यम से जिला बनाने की मांग पत्र दिया जयेगा। प्रजापति ने बताया कि आज पद यात्री पेटरवार स्थित भगवान महावीर आई केयर हॉस्पिटल में ठहरेंगे। दूसरे दिन 27 जुलाई को पेटरवार से निकलेंगे। उन्होंने बताया कि इस यात्रा में मेडिकल टीम भी साथ साथ चल रहा हैं।

अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष कामेश्वर मिश्र ने कहा कि यह पद यात्रा नही कस्ट यात्रा है। गर्मी व् बारिश का मौसम है। हम लोंगो के कष्ट को मुख्यमंत्री अवश्य समझेंगे और मांगो पर विचार करेंगे। मौके पर राम बल्लभ महतो, मुनमुन कुमारी, पुष्पा हंस, अरूण प्रसाद सहित संघ के अधिवक्ता सहित बेरमो जिला बनाओ संघर्ष समिति के संयोजक संतोष नायक, विजय महतो के अलावा सैकड़ो की संख्या में आंदोलन समर्थक मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *