Advertisement

सबलपुर स्थित श्रीहरिहर साईं धाम में मनाया गया 10वां वार्षिकोत्सव

साईबाबा की जीवन लीला पर रचित महाकाव्य साई चरित अमृत का लोकार्पण

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में हरिहर साईं धाम सबलपुर सोनपुर में बीते 12 जून को 10वां वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। साई नाथ का मंगल स्नान, श्रृंगार, चरण पादुका 108 नाम जप, आरती शिरडी माझे एवं प्रसाद वितरण किया गया।

जानकारी के अनुसार हरिहर साई धाम वार्षिकोत्सव के अवसर पर प्रातःकाल से ही मंदिर के संस्थापक शशिभूषण तिवारी एवं उनकी धर्म पत्नी सरोज तिवारी के आह्वान पर स्थानीय भक्त एवं पटना, हाजीपुर से भी कई साई भक्त चरण पादुका पूजन में उपस्थित रहे। सर्वप्रथम साई नाथ का मंगल स्नान, श्रृंगार, चरण पादुका 108 नामजप, आरती शिरडी माझे एवं प्रसाद वितरण किया गया। दोपहर को बाबा के भोग के बाद भजन का दौर आरंभ हुआ।

स्वयं हरिहर साईं धाम संस्थापक ट्रस्टी सरोज तिवारी ने स्वरचित भजन एवं साई लीला का अद्भुत बखान किया। उन्होंने बाबा के दया और करुणा की बात सभी को बताया। बताया कि बाबा के रहिवास शिरडी में सभी जाति, धर्म अमीर-गरीब सबको एक समान आदर प्राप्त था। उन्होंने कहा कि बाबा ने कभी किसी में भेद नहीं किया। यहां सरोज तिवारी द्वारा रचित साई चरित अमृत का सस्वर पाठ किया गया। पटना से आए गायक अभिषेक राठौर, ऋषि कुमार, सतीश कुमार ने भजन प्रस्तुत कर शमा बांध दिया। इधर साज पर साथ दे रहे थे अमलेश, संतोष पपैडिस्ट, संतोष तबला, ब्रजेश बैंजो, बंटी नाल एवं सतीश उपाध्याय।

ज्ञात हो कि, हरिहर साईं धाम में सुबह से हीं भक्तों का तांता लगा रहा। संस्थापक ट्रस्टी द्वारा साईबाबा की जीवन लीला पर रचित महाकाव्य साई चरित अमृत का लोकार्पण भी किया गया। साई बाबा के संदेश सबका मालिक एक के साथ चेयरमैन तिवारी ने बताया कि साईं बाबा एक अनोखे संत थे। बाबा ने आजीवन समाज के सभी वर्गों की बिना भेदभाव के सेवा की। कहा कि तरह-तरह के चमत्कारों से साई नाथ की ओर सारी दुनिया आकर्षित हुई।आज हम उन्हीं साई बाबा के आदर्शों पर चलने का प्रयास करते हैं।

उक्त सालाना आयोजन में आस – पास के सभी गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इस अवसर पर सदस्य अश्वनी तिवारी, तन्वी तिवारी, सोनाली तिवारी, आशीष तिवारी, राजेश तिवारी, जयनाथ तिवारी, इंदू तिवारी, प्रीति चौबे इत्यादि ने साई भजन एवं बाबा की लीला वर्णन का श्रवण किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *