Advertisement

साड़म रहिवासी 108 वर्षीया वृद्ध गंगा देवी का निधन

प्रहरी संवाददाता/ गोमियां (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में साड़म रहिवासी 108 वर्षीया वृद्ध मसोमात गंगा देवी का एक सितंबर को निधन हो गया। मृतका अपने पीछे 110 सदस्यों का परिवार छोड़ गयी है।

जानकारी के अनुसार गोमिया प्रखंड के हद में साड़म पश्चिमी केवट टोला रहिवासी 108 वर्षीय मसोमात गंगा देवी का एक सितंबर को निधन हो गया। उनके पुत्र सागर केवट ने बताया कि 4 जुलाई 1918 को उनकी मां जन्म हुआ था। उनका विवाह साड़म रहिवासी उनके पिता छोटन केवट से हुआ था। इस तरह उनके तीन पुत्र और एक पुत्री हुई। परिवार बढ़ता गया और आज उनके परिवार में 110 सदस्य हैं। उनकी बड़ी पुत्री की उम्र 85 वर्ष हो चुकी है। भरा पूरा परिवार आपसी बेहतर संबंधों से आज तक चलता आ रहा है।

वृद्धा गंगा देवी के निधन पर शोकाकुल परिवार ने नम आंखों से उन्हें विदाई दी और समीप के दामोदर नदी घाट पर उनका दाह संस्कार किया गया। शोकाकुल परिवार में घनश्याम केवट, सरयू केवट, श्याम सुंदर केवट, सागर केवट, नकुल केवट, रणवीर, अर्जुन, दीपक, प्रेम, चरण, करण, नकुल, चंद्रदेव सहित पूरे परिजन मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *