Advertisement

फाइलेरिया जांच चिकित्सा शिविर में 101 मरीजों की जांच

नोवामुंडी एरिया को फाइलेरिया मुक्त क्षेत्र बनाना है-डॉ धर्मेंद्र कुमार

सिद्धार्थ पांडेय/जमशेदपुर (झारखंड)। पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में गुवा बाजार स्थित एसबीआई बैंक के पीछे बीते 16 दिसंबर को बड़ाजामदा स्वास्थ्य विभाग की ओर से फाइलेरिया जांच चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। चिकित्सा जांच शिविर में 101 रहिवासियों का रक्त जांच किया गया। जिसमें सभी का रिपोर्ट नेगेटिव पाया गया।

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ाजामदा डॉ धर्मेंद्र कुमार के अगुआई मे नोवामुंडी प्रखंड से आए डॉक्टरों की टीम ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य है इस क्षेत्र को फाइलेरिया मुक्त क्षेत्र बनाना। उन्होंने बताया कि फाइलेरिया की रक्त जांच रात में ही की जाती है। फाइलेरिया चिकित्सा शिविर शाम 7 बजे से लेकर रात 11 बजे तक रहिवासियों की जांच की गई।

शिविर दूसरे दिन 17 दिसंबर को भी आयोजित किया गया। शिविर में क्षेत्र को फाइलेरिया मुक्त बनाने के लिए रहिवासियों की रक्त जांच कर फाइलेरिया के लक्षण पाए जाने पर उसका इलाज किया जाएगा।
इस मौके पर चिंतामणि गोप, विकास सागर, एमपीडब्ल्यू के उदयचंद्र पासवान, ठाकुरदास बेसरा, लखींद्र सोरेन, विष्णु सरदार, एएनएम मरीना अन्ना लकड़ा, सेविका यशोदा तांती सहित अन्य मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *