Advertisement

मालती लग्जरी से रेस्क्यू की गई 10 वर्षीय बालिका

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो स्टील सिटी के पॉस इलाके मालती लग्जरी में उपयुक्त बोकारो द्वारा गठित जिला धावा दल ने 13 जून को बाल मजदूरी के मामले में रेस्क्यू अभियान चलाया गया। धावा दल में शामिल जिला बाल कल्याण समिति, जिला बाल संरक्षण इकाई, चाइल्ड लाइन, सहयोगिनी सहित पुलिस बल द्वारा एक 10 वर्षीय बच्ची का रेस्क्यू किया गया।

जानकारी के अनुसार बोकारो के श्रम अधीक्षक रंजीत कुमार शर्मा के नेतृत्व में रेस्क्यू की गई बालिका छपरा, बिहार की रहने वाली बतायी जा रही है। जिसे घरेलू काम करने के लिए लाया गया था। मालती लग्जरी के प्लाट नंबर 6 में बच्ची से जबरन काम करवाया जा रहा था। बच्ची अपना नाम तक नहीं लिख पा रही थी।

जानकारी के अनुसार रेस्क्यू किए गए बालिका को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। समिति के आदेश अनुसार बच्ची का काउंसलिंग कर बालिका गृह धनबाद भेज दिया गया है। इस दौरान रेस्क्यू टीम में समन्वयक संतोष सिंह, बाल संरक्षण इकाई के अजीत कुमार राणा, बाल कल्याण समिति के रेनू रंजना, मो. रजी अहमद, सहयोगिनी के रवि कुमार राय, अनिल हेंब्रम, चाइल्ड लाइन की प्रीति कुमारी आदि की उपस्थिति रही।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *