Advertisement

घटियारी से 10 वर्षीय बालक लापता

परिजनों ने पुलिस-प्रशासन व् आमजनों से खोजबीन की अपील की

प्रहरी संवाददाता/बोकारो। बोकारो जिला के हद में चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के घटियारी लतबेधी टोला निवासी लालचंद मरांडी के 10 वर्षीय पुत्र किशन मरांडी बीते 19 अगस्त से लापता हैं। परिजनों के अनुसार उक्त बालक अपने गांव से अचानक गुम हो गया।

हालांकि, परिजनों ने स्थानीय थाना को बच्चे की गुमसुदगी की लिखित तहरीर दे दी है। परिजन स्वयं भी लापता बालक की खोजबीन मे जुटा है। परिजनों के अनुसार उक्त बालक गायब होने के समय ब्लू रंग का फुल शर्ट एवं काला ट्राउजर पहने था। वह लाल रंग का छोटा साईकिल लेकर घर से निकला था।

बच्चे का पता नही चलने से परिजनो की परेशानी लगातार बढती जा रही है। दुसरी तरफ चन्द्रपुरा पुलिस लापता बालक को ढुंढने की कोशिश मे दिन रात एक कर दिया है। साथ ही पुलिस व् परिजनों ने जिलावासियों से अपील किया है कि अगर किसी को भी इस बच्चे की जानकारी मिले तो थाना से सम्पर्क कर जानकारी देने का कष्ट करें।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *