Advertisement

पाटलिपुत्र मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल में 10 का हुआ घुटना का सफल प्रत्यारोपण-डॉक्टर निखिल

प्रहरी संवाददाता/धनबाद (झारखंड)। घुटना प्रत्यारोपण के ऑपरेशन के लिये अब मरीजों को डरने की जरूरत नही। आयुष्मान कार्ड से भी गरीबो का सफल ऑपरेशन धनबाद के पाटलिपुत्र मल्टी सुपरस्पेशलिटी अस्पताल में किया जा रहा है। उक्त बातें 27 जून को डॉक्टर आशीष बजाज (Doctor Ashis Bajaj) ने पाटलिपुत्र मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल धनबाद में प्रेस वार्ता के दौरान कही।

उन्होंने कहा कि 55 से 60 वर्ष की उम्र के लोगो को घुटनो में दर्ज व डैमेज के कारण चलने फिरने में काफी दिक्कत होती है। घुटना रोग के मरीजो को ज्यादा से ज्यादा इंडियन के बजाय कमोर्ड शौचालय की व्यवस्था की गई है। डॉक्टर आशीष ने कहा कि जिसको जरूरत है उसी का ऑपरेशन यहां किया जाता है। अस्पताल के हड्डी एवं नस रोग विशेषज्ञ डॉक्टर निखिल डोलिया ने कहा कि इसके ऑपरेशन में सवा से डेढ़ लाख तक का खर्चा आता है। लेकिन यहाँ आयुष्मान भारत कार्ड के माध्यम से गरीब इस सुविधा को प्राप्त कर सकते है। ऑपरेशन के बाद सभी मरीज चल सकते है। उन्होंने कहा कि यहां अभी तक 10 सफल ऑपरेशन किया जा चुका है।

डॉक्टर आशीष कुमार ने कहा कि कोयलांचल में खान पान व प्रदूषण के कारण कई बीमारियां तेजी से बढ़ा है। डॉक्टर ने कहा कि घुटना ज्यादा खराब होने पर भी ऑपरेशन करने पर ठीक ही जाता है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि ऑपरेशन से डरे नही। निर्भीक होकर कोई भी मरीज अपना ऑपरेशन कराये। उन्होंने कहा कि आयुष्मान कार्ड वालो के लिये यह एक अच्छा मौका है। यहाँ मौजूद पिंकी देवी व दिनेश का भी सफल ओरेशन हुआ है। ये दोने पूरी तरह थे ठीक है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *