अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। पूर्व मध्य रेलवे के हद सोनपुर रेल मंडल में 26 अगस्त को मेगा टिकट जांच अभियान चलाया गया। यह अभियान मंडल रेल प्रबंधक अमित सरन के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रौशन कुमार के नेतृत्व में आयोजित किया गया।
टिकट जांच अभियान सोनपुर रेल मंडल के विभिन्न प्रमुख स्टेशनों एवं ट्रेनों में एक साथ समन्वित और सघन रूप से की गई। इस टिकट चेकिंग अभियान के दौरान कुल 3286 यात्रियों से ₹22,02,515/- (बाईस लाख दो हजार पांच सौ पंद्रह) का राजस्व प्राप्त किया गया। यह कार्रवाई रेल मंडल के हद में सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया सहित अन्य प्रमुख स्टेशनों पर की गई।
इस अवसर पर टिकट जांच दल ने बिना टिकट यात्रा, गलत श्रेणी में यात्रा, अनियमित टिकट तथा मासिक पास के दुरुपयोग जैसे मामलों में तत्परता से कार्रवाई की। संयुक्त अभियान में सोनपुर मंडल के अनुभवी टिकट निरीक्षक, वाणिज्य निरीक्षक एवं आरपीएफ टीमों ने प्रभावी समन्वय के साथ कार्य किया। अभियान के दौरान यात्रियों को नियमित टिकट लेकर यात्रा करने के लिए जागरूक भी किया गया। रेल प्रशासन ने इस दौरान आमजनों से अपील किया कि वे बिना वैद्ध टिकट यात्रा न करें तथा रेलवे के नियमों का पालन करें।
![]()













Leave a Reply