झारखंड/ हजारीबाग: बरकट्ठा थाना में ईद उल फितर को लेकर शांति समिति की बैठक के साथ इफ़तार पार्टी का भव्य आयोजन किया गया। २८ वें रोजा को झारखंडी एकता संघ द्वारा आयोजित दावते इफ्तार में हर धर्म और समुदाय के लोगों ने हिस्सा लिया। इस इफ्तार पार्टी में थाना अध्यक्ष के अलावा प्रखंड के सभी पंचायतो के जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बरकट्ठा थाना परिसर में झारखंडी एकता संघ द्वारा आयोजित इफ्तार पार्टी में प्रखंड के रोजेदारों के साथ जनप्रतिनिधियों और सरकारी मुलाजिमों ने हिस्सा लिया। इनमें जिला ग्रामीण विकास समिति-हजारीबाग के सचिव-सुनील कुमार, एसडीपीओ मनीष कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी बरकट्ठा, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अशोक कुमार राम, गोरहर थाना प्रभारी, झारखंडी एकता संघ के केंद्रीय अध्यक्ष असलम अंसारी, कोषाध्यक्ष ताजउदीन अंसारी, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष संतोष मंडल, तयब शेख, केंद्रीय प्रवक्ता असगर खान, जेईएस के हजारीबाग जिला अध्यक्ष दयानंद कुमार, कोडरमा जिला अध्यक्ष जावेद, जिला प्रभारी कोल्हापुर, दाउद अंसारी , केन्द्रीय सदस्य असरफ अंसारी जी, जिला परिषद सदस्य केदार साव, जमुना प्रसाद, मोइन अंसारी, सुरेंद्र पासवान के अलावा सामाजिक राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने शिरकत की।
लोगों ने परंपरागत भाई चारगी का संदेश दिया। सचिव सुनील कुमार ने ईद-उल-फितर की बधाई एवं मुबारकबाद दी। उन्होंने कहा कि इफ्तार पार्टी सद्भावना और प्रेम का प्रतिक है। ऐसे आयोजन से आपसी सद्भावना का संदेश जाता है। इफ्तार पार्टी हिंदू मुस्लिम की एकता का मिसाल पेश करता है। झारखंडी एकता संघ के अध्यक्ष असलम अंसारी ने अपने संगठन का विस्तार करते हुए बताया कि रोजा रखना सबसे बड़ी इबादत है। पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अशोक कुमार राम ने कहा कि इफ्तार पार्टी समाज को जोड़ने का बेहतर माध्यम है। प्रखंड विकास पदाधिकारी बरकट्ठा ने ईद उल फितर में शांति बनाए रखने की आपिल की। उन्होंने कहा कि माहे रमजान इंसान को आत्म नियंत्रण का सीख देता है, यह पाक महीना अदब और अकीदत का है। इस माह में रोजेदार बुराइयों से बचने की कोशिश करते हैं।
झारखंडी एकता संघ के परदेश अध्यक्ष संतोष मंडल ने बरकट्ठा थाना परिवार को इस पहल के लिए धन्यवाद दी और सभी से शांति का अपील की। एजाज अहमद ने इफ्तार पार्टी को लेकर पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अशोक कुमार राम सहित थाना परिवार को मुबारकबाद दी। इस मौके पर 20 सूत्री अध्यक्ष केवल प्रसाद, मोइन अंसारी, कासिम अंसारी, बसंत साहू, कलीम खान, टिंकू प्रसाद, हीरामन परसाद, नरायन प्रसाद, गोबिंद राना आदि मौजूद थे।
![]()












Leave a Reply