Advertisement

रजनीकांत की बेटी सौंदर्या की शादी टूटी

मुंबई : मशहूर अभिनेता रजनीकांत की बेटी सौंदर्या की शादी टूट गयी है। चेन्नई की फ़ैमिली कोर्ट ने सौंदर्या और अश्विन रामकुमार की ओर से दाखिल की गई तलाक की अर्ज़ी को मंजूर कर लिया है। रजनीकांत और लता रजनीकांत की छोटी बेटी सौंदर्या की  चेन्नई के बिज़नेसमैन अश्विन रामकुमार से 2010 में शादी हुई थी। पिछले कुछ वर्षों से दोनों के रिश्ते ख़राब चल रहे थे। इस कारण दोनों ने आपसी सहमति से तलाक लेने का फैसला किया और अदालत में पिछले साल दिसंबर में डिवोर्स पेटिशन फ़ाइल की थी। दोनों पिछले सात महीनों से अलग अलग रह रहे थे और दोनों में सुलह की किसी तरह के संभावनाओं के क्षीण हो जाने पर अदालत ने तलाक को मंजूरी दे दी। रजनीकांत की दो बेटियों में ऐश्वर्या बड़ी हैं जिनकी अभिनेता धनुष से शादी हुई है। सौंदर्या ने 2014 में डायरेक्शन के मैदान में कदम रखा था और अपने पिता व दीपिका पादुकोण को लेकर कोचडियां नाम की फिल्म बनाई थी। उनकी दूसरी फिल्म ‘ वीआईपी 2 ‘ है, जिसमें धनुष के साथ काजोल की मुख्य भूमिका है।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *