Advertisement

 रघुवर और अन्नपूर्णा बने भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

समीर उरांव बने एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष
एस.पी.सक्सेना/रांची(झारखंड)। बिहार चुनाव से पहले भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने झारखंड  के तीन लोगों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपकर बिहार (Bihar) में बढ़त का आंकड़ा फिट करने का प्रयास किया है। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और कोडरमा की सांसद अन्नपू्र्णा देवी के अलावा राज्यसभा सांसद समीर उरांव को अहम जिम्मेवारी सौंपी गयी है।
भाजपा केंद्रिय नेतृत्व ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और कोडरमा की सांसद अन्नपूर्णा देवी को भाजपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया है। जबकि राज्यसभा सांसद समीर उरांव को अनुसूचित जनजाति मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। भाजपा की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में उक्त जानकारी दी गयी है।
बीते 26 सितंबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने केंद्रीय पदाधिकारियों की टीम घोषित किया है। इसमें झारखंड के तीन नेताओं को शामिल किया गया है। जमशेदपुर पूर्वी के पूर्व विधायक व् झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को भाजपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं लोकसभा चुनाव 2019 से ठीक पहले लालूप्रसाद की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल छोड़कर भाजपा का दामन थामने वालीं अन्नपूर्णा देवी को भी पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। जानकार बताते है कि पार्टी ने दोनों नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेवारी देकर झारखंड के पड़ोसी राज्य बिहार में होनेवाले चुनाव में जातीय समीकरण का लाभ लेने की चाल चली है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *