Advertisement

भारी बारिश के बाद ‘खतरनाक’ हुईं नदियां

साभार/ मुंबई/ गुवाहाटी। देशभर में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ने के कई इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। पूर्वोत्तर के राज्य असम में लगातार बारिश के चलते ब्रह्मपुत्र नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। बाढ़ का पानी राज्य के कई मंदिरों में प्रवेश कर चुका है। गुवाहाटी के पास स्थित चक्रेश्वर मंदिर में भगवान विष्णु और लक्ष्मी की क्षीरसागर वाली प्रतिमा भी बाढ़ के पानी में डूबी दिखाई दी। हालांकि, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले दो हफ्तों में औसत से भी कम बारिश होने के आसार हैं।

सिर्फ असम ही नहीं, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में भी भारी बारिश के चलते नदियों ने रौद्र रूप धारण कर रखा है। वहीं मेघालय में भी जारी मूसलाधार बारिश से कई जगहों पर अचानक बाढ़ आ गई है। साथ ही राज्य में भूस्खलन की भी घटनाएं हुई हैं। आपदा प्रबंधन मंत्री किरमेन शायला ने बताया कि क्षेत्रीय मौसम विभाग ने अगले दो-तीन दिनों में भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की है। ईस्ट खासी हिल्स की जिला उपायुक्त मत्सिउदोर वार नोंगबरी ने कहा कि जल जमाव के कारण कई निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है।

महाराष्ट्र में भी भारी बारिश के चलते कई हादसों की खबरें आई हैं। राज्य के पालघर जिले में भारी बारिश के कारण पुल का एक बड़ा हिस्सा बह गया। हालांकि, हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। राज्य के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जवाहर तालुका से पड़ोसी जिले नाशिक तक यातायात की आवाजाही निलंबित है। आम्ब्रे ने बताया कि एक अन्य घटना में तोरंगाना घाट ढलान पर एक विशाल पत्थर लुढ़क कर मोखदा त्रिम्बकेश्वर मार्ग पर स्थित एक पुल की दीवार से टकरा गया। उन्होंने बताया कि इससे मोखदा तालुका से नासिक तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई है।


Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *