Advertisement

बहन की शादी का कार्ड देने जा रहे मधुकरपुर के युवक की सड़क हादसे में मौत

प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में नावाडीह में बहन की शादी का कार्ड बांटने जा रहे युवक की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गयी।

जानकारी के अनुसार जिला के हद में कसमार थाना क्षेत्र के मधुकरपुर रहिवासी उमेश महतो की नावाडीह थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। बताया जाता है कि उमेश अपनी चचेरी बहन सुमन की आगामी 14 मार्च को होने वाली शादी का निमंत्रण कार्ड देने नावाडीह जा रहा था। इस दौरान विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार हाईवा से उसकी बाइक की सीधी भिड़ंत हो गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि मौके पर ही उमेश की मौत हो गई।

उक्त सड़क हादसे में सुमन का सगा भाई सुलचन महतो तथा एक बच्ची भी गंभीर रूप से घायल हो गयी। स्थानीय रहिवासियों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही नावाडीह पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल तेनुघाट भेज दिया। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है, वहीं गांव में भी शोक की लहर है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *