प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। जैक द्वारा आयोजित वर्ग नवम बोर्ड परीक्षा के लिए बोकारो जिला के हद में पेटरवार स्थित +2 उच्च विद्यालय एवं चलकरी स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र में 6 मार्च को कुल 670 छात्र-छात्रा परीक्षा में शामिल हुए।
प्लस टू उच्च विद्यालय पेटरवार के प्रधानाध्यापक राजदेव साहू के अनुसार इस परीक्षा केंद्र में उच्च विद्यालय दांतू के 250, पीटीजेएम ज्योति सरस्वती शिशु/विद्यामंदिर के 36, उत्क्रमित उच्च विद्यालय ओरदाना के 113, उत्क्रमित उच्च विद्यालय कटमकुलही के 36, उच्च विद्यालय चांदो के 99 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए।
इसी प्रकार चलकरी के एचएम सह केंद्राधीक्षक अनिल सिंह ने बताया कि यहां अंगवाली उच्च विद्यालय के 99 एवं प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय तेनुघाट के 37 परीक्षार्थियों ने आज प्रथम पाली में हिंदी, अंग्रेजी तथा द्वितीय पाली में गणित एवं विज्ञान विषय की परीक्षा में शामिल हुए। बताया कि एक विषय सामाजिक विज्ञान की परीक्षा 7 मार्च को प्रथम पाली में होगी।
![]()













Leave a Reply