ममता सिन्हा/तेनुघाट(बोकारो)। पेटरवार प्रखंड के हद में चांपी पंचायत में 25 सितंबर को देशभक्त पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्मोत्सव दीप प्रज्वलित कर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मौके पर भाजपा नेता देव नारायण प्रजापति मुख्य रूप से उपस्थित थे।
इस अवसर पर भाजपा नेता प्रजापति ने कहा कि आज देश पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों पर चल रही है। जिसमें पिछड़ा, गरीब, शोषितो को इसका भरपूर लाभ मिल रहा हैं। प्रजापति ने कहा कि झारखंड में आठ महीने में सरकार ने गरीबों और गरीबी बढ़ाने का काम किया है। मौके पर धनेश्वर प्रसाद सिन्हा, राजेंद्र प्रसाद सिन्हा, बुधन गंझू, कुंदन उपाध्याय, त्रिभुवन घासी, भोला सिन्हा, योगेंद्र प्रसाद के अलावा दर्जनों भाजपा नेता, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply