Advertisement

चक्रवर्ती सम्राट अशोक की 2317वीं जयंती 15 को मनेगी

प्रगतिशील फाउंडेशन का आयोजन ऐरौली में
मुंबई: चक्रवर्ती सम्राट अशोक की 2317वीं जयंती कुशवाहा, मौर्य, माली, सैनी प्रगतिशील फाउंडेशन द्वारा नवी मुंबई, ऐरोली सेक्टर पांच के संत सावता भवन में 15 अप्रैल को मनाई जाएगी। पारिवारिक मिलन समारोह के अलावा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। यह जानकारी फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रशांत कुमार सिन्हा ने दी है। श्री सिन्हा इस फाउंडेशन के जरिये समाज के अन्य लोगों को एक मंच पर लाना चाहते है।

चक्रवर्ती सम्राट अशोक की 2317वीं जयंती के अवसर पर पारिवारिक मिलान समारोह के अलावा संस्कृति कार्यक्रम, शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर भुमिका निभाने वाले छात्रों को प्रोत्साहन और प्रीति भोज का भव्य आयोजन किया गया है।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि दहिसर की विधायक मनीषा चौधरी और भारत सरकार के मुख्य सचिव  बी.के. प्रसाद भाग लेंगे। सीमा शुल्क के प्रधान आयुक्त श्री मनोज कृष्ण अतिविशिष्ट अतिथि होंगे। फाउंडेशन के सचिव सच्चिदानन्द ने बताया कि इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में फाउंडेशन से जुड़े लोगों के आने की संभावना जताई जा रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *