Advertisement

ऑल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन ने मनाया भगत सिंह की जयंती

विजय कुमार साव/गोमियां(बोकारो)। गोमियां (Gomiya) प्रखंड के हद में 28 सितंबर को साड़म में ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन बोकारो जिला कमेटी द्वारा भगत सिंह की 113 वीं जयंती मनाया गया। इस अवसर पर दर्जनों भाकपा कार्यकर्ता व् फेडरेशन से जुड़े सदस्यगण उपस्थित थे।
मौके पर मौजूद भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी राज्य परिषद कार्यकारिणी सदस्य इफ्तेखार महमूद ने कहा कि भगत सिंह देश की खातिर अपना सर्वस्व न्योछावर कर अंग्रेजों से लोहा लिया। साथ ही समाजवाद, पूंजीवाद एवं देश की दयनीय अवस्था से आजादी दिलाने का सपना देखा था। ऑल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अफजल दुर्रानी ने कहा कि आज के नौजवानों को भगत सिंह की जीवनी पढ़ना चाहिए, ताकि नौजवान फैसला लेने में सक्षम हो सके। अन्याय के खिलाफ जो आवाज भगत सिंह ने बुलंद किया था और डटकर अंग्रेजों के हर जुल्मों का सामना किया था, इस कारण देश की जनता उन्हें कभी भूल नहीं सकती। अन्याय के खिलाफ लड़ना है तो सही मायनों में शहीदे आजम भगत सिंह को याद करना है। मौके पर मुख्य रूप से दानिश अंसारी, शान रजा, कलीम जीशान, शाहनवाज आलम, प्रखंड सचिव शाकिब अल हसन, इफ्तिखार हसन, सैयद अंसारी सहित आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *