15 सितंबर तक लग सकती है आचार संहिता
विशेष संवाददाता, मुंबई। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए बुलाई गई बैठक में भाजपा ने अबकी बार २२० के पार का नारा दिया गया है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए भाजपा राज्यभर में विकास रथयात्रा निकालेगी। बैठक में पार्टी ने चार नए जिला अध्यक्षों के नामों की घोषणा भी की। बैठक में पार्टी प्Çाभारी पांडेय ने राज्य की सभी २८८ विधानसभा क्षेत्रों में बूथस्तर पर संगठन को मजबूत करने का निर्देश दिया।
पत्रकारों से बात करते हुए भाजपा के वरिष्ट नेता व राज्य के राजस्व मंत्री चंद्रकांत पाटील ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा-शिवसेना को २२८ विधानसभा क्षेत्रों में बढ़त मिली है। हम लोगों ने आगामी विधानसभा चुनाव में जीत के लिए २२० पार का नारा दिया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा-शिवसेना महायुति मिलकर २२० से अधिक सीटें जीतेंगी। मुख्यमंत्री फिर एक बार, शिवशाही सरकार का नारा देते हुए जनता के बीच जाएंगे। पाटील ने कहा कि अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए हम लोग अगस्त से विकास यात्रा निकालेंगे। विकास यात्रा में हमारी सरकार द्वारा पांच सालों में किए गए विकास कार्य की जानकारी दी जाएगी। यह विकास यात्रा राज्य के करीब २०० विधान क्षेत्रों तक जाएगी। विकास यात्रा में भाजपा के साथ-साथ हमारी सहयोगी शिवसेना भी शामिल होगी। विकास यात्रा एक दिन में ६ विधानसभा क्षेत्रों को कवर करेगी। पाटील ने कहा कि विधानसभा चुनाव १५ से २० अक्टूबर तक हो सकते हैं। संभव है कि १५ सितंबर तक चुनाव आयोग चुनाव की घोषणा कर दें। बैठक के बाद पार्टी ने अपने चार नए जिला अध्यक्षों के नामों की घोषणा की है। कोल्हापुर से राहुल चिकोडे, सोलापुर से विक्रम देशमुख, जलगाव से संजय पाटील और नंदुरबार से विजय चौधरी जिलाध्यक्ष बनाया है।
![]()












Leave a Reply