अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। पूर्व मध्य रेलवे के हद में सोनपुर रेल मंडल में चालू वित्तीय वर्ष में अब तक पकड़े गये 7,14,687 बेटिकट यात्रियों से कुल 47, 92, 05, 456 रुपया का रेल राजस्व अर्जित किया गया है। दूसरी तरफ 24 फरवरी को वाणिज्य विभाग द्वारा व्यापक पैमाने पर मेगा टिकट चेकिंग ड्राइव चलाया गया।
जानकारी के अनुसार सोनपुर रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रौशन कुमार के निर्देशन एवं मंडल वाणिज्य टीमों की समन्वित कार्रवाई के परिणामस्वरूप इस अभियान ने अत्यंत सकारात्मक उपलब्धियां दर्ज की। विशेष जांच अभियान के दौरान विभिन्न स्टेशनों एवं ट्रेनों में टिकट जांच टीमों ने कुल 2803 मामलों में बिना टिकट एवं अनियमित टिकट से यात्रा कर रहे यात्रियों को पकड़ा।
इनसे ₹19,38,490 /- की राजस्व वसूली की गई, जो रेल मंडल के राजस्व संरक्षण के प्रयासों को और मजबूत करती है। सोनपुर रेल मंडल में निरंतर सघन टिकट जांच अभियान जारी है। यह यात्रियों में टिकट लेकर यात्रा करने की बढ़ती जागरूकता, रेल मंडल की सतत मॉनिटिरिंग तथा टिकट जांच टीमों की प्रभावी कार्यशैली का परिणाम है।
![]()













Leave a Reply