प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। राष्ट्रीय राजमार्ग-32 एवं राष्ट्रीय राजमार्ग-320 पर बोकारो जिला के हद में पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र में परिवहन विभाग द्वारा 4 जुलाई को सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया।
जानकारी के अनुसार चलाए गए सघन वाहन जांच अभियान में नियमों का उल्लंघन करने वाले 19 वाहनों से कुल ₹4.50 लाख जुर्माना वसूला गया। उक्त अभियान बोकारो जिला उपायुक्त अजय नाथ झा के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) वंदना सेजवलकर के नेतृत्व में चलाया गया।

बताया जाता है कि पिंड्राजोरा चेकपोस्ट, चास तथा बालीडीह थाना क्षेत्रों में कुल 97 वाहनों की जांच की गई, जिसमें रिफ्लेक्टिव टेप की कमी, ओवरलोडिंग एवं टैक्स बकाया जैसे उल्लंघन पाए गए। वहीं, चास नगर निगम के जोधाडीह मोड़, आईटीआई मोड़, चास चेक पोस्ट समेत कई स्थानों पर दो पहिया और चार पहिया वाहनों की हेलमेट, पॉल्यूशन सर्टिफिकेट, लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन, सीट बेल्ट आदि की जांच की गई। इस दौरान 30 वाहनों से ऑनस्पॉट फाइन लेकर ऑनलाइन रसीद जारी की गई। इस अभियान में एमबीआई कमल किशोर सिंह सहित विभाग के अन्य कर्मी शामिल थे।
![]()













Leave a Reply