Advertisement

व्यापक टिकट जांच अभियान में 4048 रेल यात्रियों से वसूले गए ₹26.20 लाख जुर्माना

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के हद में सोनपुर रेल मंडल के विभिन्न प्रमुख स्टेशनों पर बीते 11 अप्रैल को मेगा टिकट जांच ड्राइव के तहत फोर्ट्रेस चेकिंग अभियान चलाया गया।

यह अभियान प्रातः 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक रेल मंडल के सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, बेगूसराय, नवगछिया, खगड़िया, बरौनी एवं मानसी स्टेशनों पर चलाया गया।
सोनपुर रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रौशन कुमार ने 12 अप्रैल को उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि इस विशेष अभियान में मंडल के समस्त टिकट जांच स्क्वॉड, स्टैटिक एवं स्लीपर टिकट जांच कर्मी, वाणिज्य निरीक्षक/पर्यवेक्षक सहित सभी वाणिज्य विभाग के अधिकारीगण शामिल थे।

उन्होंने बताया कि सोनपुर मंडल के सोनपुर – हाजीपुर, हाजीपुर – मुजफ्फरपुर, मुजफ्फरपुर – बरौनी, बरौनी – बेगूसराय, खगड़िया – मानसी एवं नवगछिया रेल खंडों पर चेकिंग की गयी। उपरोक्त रेल खंडों में आने-जाने वाले सभी ट्रेनों, जिनमें प्रीमियम, मेल/एक्सप्रेस तथा पैसेंजर ट्रेनें शामिल थीं को लक्ष्य बनाकर गहन टिकट जांच की गई। इस दौरान बिना टिकट तथा अनुचित टिकट पर यात्रा करते हुए कुल 4048 यात्रियों को पकड़ा गया। जिनसे कुल ₹26,20,767 की राशि बतौर जुर्माना वसूली गई।

उन्होंने रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों को नियमित टिकट लेकर यात्रा करने के लिए प्रेरित भी किया गया, जिससे न केवल रेलवे की आय में वृद्धि हो, बल्कि भविष्य में यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना भी न करना पड़े। उन्होंने कहा कि सोनपुर मंडल यात्रियों से अपील करता है कि वे सदैव वैध टिकट के साथ ही यात्रा करें और रेल सेवा में सहयोग करें।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *