Advertisement

 डीजीपी एमवी राव ने की समीक्षा बैठक

दिया साइवर अपराधों पर रोक का निर्देश 
एस.पी.सक्सेना/रांची(झारखंड)। झारखंड के पुलिस महानिदेशक एमवी राव की अध्यक्षता में 24 सितंबर को पुलिस मुख्यालय रांची के सभागार में राज्य के सभी वरीय पुलिस अधीक्षकों/पुलिस अधीक्षकों एवं सभी क्षेत्रीय पुलिस उप-महानिरीक्षकों के साथ साईबर अपराध नियंत्रण हेतु की गई कार्रवायी की समीक्षा हेतु वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक बैठक की।
समीक्षा बैठक के दौरान डीजीपी राव द्वारा राज्य के सभी जिलों के वरीय पुलिस अधीक्षकों, पुलिस अधीक्षकों एवं क्षेत्रीय पुलिस उप-महानिरीक्षकों से उनके जिलों एवं क्षेत्रों में विगत पांच वर्षो में घटित साइबर अपराधों से संबंधित आंकड़े, वर्षवार प्रतिवेदित तथा लंबित कांडों के आकड़ों के विरूद्ध निष्पादित कांडों में समर्पित आरोप पत्रों के संबंध में विस्तृत जानकारी ली।
उन्होंने वर्षवार गिरफ्तार साइबर अपराधियों, विभिन्न कांडों में दर्ज प्राथमिकी में वर्णित मोबाईल नंबर और गिरफ्तार साइबर अपराधियों से बरामद सिम कार्ड धारकों के नाम-पता का सत्यापन, फर्जी कागजातों के आधार पर निर्गत सिमकार्ड विक्रेताओं एवं सर्विस प्रोवाईडरों के विरूद्ध की गई कार्रवाई के अतिरिक्त राज्य के बाहर घटित साईबर अपराधों में जिले के साईबर अपराधियों की संलिप्तता सहित झारखण्ड ऑनलाइन इन्वेस्टिगेशन को-ऑपरेशन रिक्वेस्ट प्लेटफॉर्म में प्राप्त अनुरोधों की संख्या के विरूद्ध निष्पादित एवं लंबित काण्डों तथा वर्ष 2016 से अब तक के सजा प्राप्त साइबर अपराधियों की संख्या के संदर्भ में जानकारी प्राप्त की। साथ हीं साईबर अपराध को नियंत्रित करने तथा साइबर अपराधियों के विरूद्ध कार्रवाई करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
बैठक के दौरान मुख्य रूप से अपर पुलिस महानिदेशक अपराध अनुसंधान विभाग अनिल पालटा, पुलिस महानिरीक्षक मानवाधिकार नवीन कुमार सिंह, पुलिस महानिरीक्षक अभियान साकेत कुमार सिंह, पुलिस उप-महानिरीक्षक अखिलेश झा तथा पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अपराध अनुसंधान विभाग अंजनी कुमार झा ने भाग लिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *