Advertisement

सरकार और जनता के बीच सेतु का काम करेंगे-प्रमोद

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बेरमो प्रखंड 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक 25 फरवरी को प्रखंड कार्यालय स्थित सभाकक्ष में 20 सूत्री अध्यक्ष प्रमोद सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष सिंह के द्वारा सभी के परिचय के साथ बैठक को प्रारंभ किया गया।

बैठक की संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि 20 सूत्री के गठन का उद्देश्य झारखंड सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाने का है। उन्होंने कहा कि सभी सदस्यो तथा अधिकारियों के साथ समन्वय बना कर लाभुकों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही प्राथमिकता है

। बैठक को संबोधित करते हुए प्रखंड विकाश पदाधिकारी मधु कुमारी ने सरकार की योजनाओं की जानकारी विस्तार पूर्वक देते हुए कहा कि विधवा, वृद्धा, दिव्यांग, परित्यक्ता पेन्शन का लाभ जनता को दिलाने में 20 सूत्री के अधिकारियों और सदस्यो का सहयोग अपेक्षित है।

साथ ही उन्होंने मनरेगा सहित अन्य योजनाओं की भी जानकारी दी। 20 सूत्री उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार चांडक ने कहा कि कुछ जनवितरण प्रणाली के डीलरों के द्वारा लाभुकों को सरकार द्वारा निर्धारित वजन से कम अनाज दिये जाने की शिकायत मिल रही है। इसके लिए डीलरों की एक बैठक बुलाई जाए।

उपाध्यक्ष चांडक ने कहा कि 20 सूत्री की निर्देशिका की प्रति सभी को उपलब्ध कराई जाए। इस बैठक को 20 सूत्री सदस्य आबिद हुसैन, मनीराम मांझी, संतोष महतो, मनोज कुमार सिंह, तपन बनर्जी, एरिक पिंटो, सांसद प्रतिनिधि नवीन पांडेय, आदि।

विधायक प्रतिनिधि मिथिलेश तिवारी ने भी संबोधित किया। बैठक में आशीष रंजन सिंह, समीर कुमार हांसदा, अर्जुन कुमार दास, मिथुन कपरदार, लक्ष्मण महतो, मनोज कुमार आदि गणमान्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *