Advertisement

राष्ट्रपति का पद राजनीति से परे है : कोविंद

इटानगर : राष्ट्रपति का पद राजनीति से परे है एवं उनका प्रयास देश की समृद्धि में सभी राज्यों को शामिल करना होगा। यह बात राष्ट्रपति पद के राजग उम्मीदवार रामनाथ कोविंद ने 6 जुलाई को ईटानगर में बोल रहे थे.  समाचार एजेंसी भाषा के अनुसार कोविंद ने यहां भाजपा विधायकों से कहा कि राष्ट्रपति कभी किसी पार्टी का नहीं होता। जाति, धर्म और संप्रदाय, राज्य से इतर सभी लोग समान हैं। मेरे लिए वोट बैंक नहीं बल्कि विकास महत्व रखता है। कोविंद अरूणाचल प्रदेश के विधायकों का समर्थन हासिल करने के लिए केंद्रीय मंत्रियों नरेंद्र सिंह तोमर और किरेन रिजिजू, भाजपा महासचिव राम माधव, लोकसभा सांसद रामविचार नेताम एवं पूर्वोत्तर जनतांत्रिक गठबंधन के संयोजक हिमंता शर्मा के साथ एक दिन के दौरे पर यहां पहुंचे। उन्होंने कहा कि विकसित भारत और सभी वर्गों के लोगों के लिए समान विकास उनका सपना है। राज्यों और लोगों में समानता ही मंत्र होना चाहिए, ताकि देश का विकास हो। उन्होंने कहा, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत वाला अरूणाचल प्रदेश छोटा राज्य हो सकता है लेकिन मेरे लिए उार प्रदेश और देश के राज्यों के समान ही यह महत्वपूर्ण है।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *