पुण्यतिथि पर मंत्री योगेंद्र प्रसाद व् इरफ़ान अंसारी सहित प्रशासनिक अमला शामिल
प्रहरी संवाददाता/बोकारो। बोकारो जिला के हद में गोमिया प्रखंड के झिरकी रहिवासी बोकारो के पूर्व विधायक स्वर्गीय इजराइल अंसारी की 11वीं पुण्यतिथि के अवसर पर 29 सितंबर की रात झिरकी ईदगाह में अजमत-ए-वालिदैन कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया।
पुण्यतिथि कार्यक्रम में झारखंड सरकार के मंत्री सह गोमिया विधायक योगेंद्र प्रसाद, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, बेरमो के अनुमंडल पदाधिकारी मनोज कुमार मुख्य रूप से शामिल हुए। कार्यक्रम मरहूम इजराइल अंसारी के परिवार की ओर से आयोजित किया गया था। कॉन्फ्रेंस में विभिन्न स्थानों से आए मौलाना एवं उलेमाओं ने तकरीर पेश करते हुए वालिदैन के सम्मान, उनकी खिदमत और उनके प्रति संतान के दायित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।
पुण्यतिथि कार्यक्रम के दौरान स्वर्गीय इजराइल अंसारी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा उनके सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन को याद किया गया। उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि समाज के लिए किए गए अच्छे कार्य और आमजनों के बीच बनाई गई सेवा की भावना लंबे समय तक याद की जाती है। स्वर्गीय इजराइल अंसारी के जीवन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर भी चर्चा की गई।
कार्यक्रम में मरहूम के भाई रसूल बक्स, पुत्र मो. इसराफिल उर्फ बबनी, हाजी मीकाईल, साकिब अंसारी, जमील अंसारी, मोहम्मद टीपू अंसारी, मोहम्मद रब्बानी, मोहम्मद कलीम, मो. इम्तियाज, हाजी कुद्दूस, अकरम वारसी, पूर्व जिप सदस्य गुल शरीफ, जाबीर आलम, मो. जुनैद, मुर्शीद आलम, मो. तालिब, शकील आलम, मो. इस्लाम, पूर्व जिप सदस्य प्रकाश लाल सिंह, जमुना यादव सहित भारी संख्या में गणमान्य शामिल हुए।
इस अवसर पर आयोजित कॉन्फ्रेंस में दूर-दराज के क्षेत्रों से भी आम व् खासजन पहुंचे। स्वर्गीय अंसारी के छोटे पुत्र साकिब उर्फ पिंटू अंसारी ने बताया कि प्रत्येक वर्ष उनके पिता की पुण्यतिथि पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें याद किया जाता है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य स्वर्गीय इजराइल अंसारी के लिए ईसाले सवाब करना तथा उनके सामाजिक जीवन और रहिवासियों के प्रति उनके योगदान को याद करना है। कॉन्फ्रेंस में मौजूद गणमान्य जनों ने भी स्वर्गीय अंसारी के साथ बिताए समय और उनके सामाजिक सरोकारों को याद किया। देर रात तक चले कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मौजूदगी रही। आयोजन को सफल बनाने में परिवार के सदस्यों एवं स्थानीय रहिवासियों खासकर स्थानीय युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
![]()













Leave a Reply