मुंबई। चेंबूर कैंप स्थित आरसीएफ गेट नंबर तीन परिसर में भव्य अयप्पा पूजा और माता की चौकी का आयोजन किया गया। मुंबई कांग्रेस के पूर्व नगरसेवक किशन मिस्त्री द्वारा आयोजित 22वां अयप्पा पूजा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन किया। इस समारोह में कई कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
पूजा के आयोजक पूर्व नगरसेवक किशन मिस्त्री ने बताया कि पिछले 22 वर्षों से लगातार प्राचीन परंपराओं के अनुसार चेंबूर में विधिवत रूप से अयप्पा पूजा की गई। मान्यताओं के अनुसार इस पूजा में भगवान महागणपति, अयप्पा और सुब्रमण्यम स्वामी के अलावा मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा की जाती है। इस पूजा में क्षेत्र के सैकड़ों धर्म गुरू काले वस्त्र में पूजा कराते हैं। उन्होंने बताया की सुबह से शाम तक चलने वाले अयप्पा पूजा में हजारों श्रद्धालु आते हैं और भगवान का दर्शन के बाद महाप्रसाद का आनंद लेते हैं। वहीं रात में माता की चौकी व जागरण का आयोजन किया जाता है। चेंबूर में संपन्न हुए अयप्पा पूजा में बड़ी संख्या में महिला, पुरूष और बच्चों के अलावा अभिषेक मिस्त्री, चंद्रा जी शेट्टी, सन्नी कुमार आदि मौजूद थे।
![]()












Leave a Reply