जिप सदस्य ने किया ट्रांसफॉर्मर का उद्धघाटन

प्रहरी संवाददाता/बगोदर (गिरिडीह)। बगोदर प्रखंड के हद में अटका में जिप सदस्य दुर्गेश कुमार के पहल पर साल के अंतिम दिन 31 दिसंबर को गाँव रौशनी से जगमग हो गया है।

बताया जाता है कि दमौआ में 100 केवीए का नया ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन जिप सदस्य सह सांसद प्रतिनिधि दुर्गेश कुमार ने फीता काटकर अटका के देवतुल्य ग्रामीण जनता को समर्पित किया। बताते चले कि अटका के दमौआ तथा नावाहरा में पिछले कुछ दिन पूर्व ट्रांसफार्मर में खराबी आ गया था, जिससे वहाँ के ग्रामीणो को परेशानी हो रही थी।

ग्रामीण रहिवासी कई दिनों से अंधेरे में रहने को विवश थे। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने दो दिन पूर्व जिप सदस्य सह सांसद प्रतिनिधि दुर्गेश कुमार को दिया। ग्रामीणों की सूचना पर जिप सदस्य ने विधुत विभाग के वरीय अधिकारियों से बात कर दो दिनों के अंदर सौ केवीए का नया ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध करवाया, साथ ही 31 दिसंबर को विधिवत उद्घाटन जिप सदस्य ने फीता काट कर किया।

मौके पर अटका पुर्वी पंचायत के मुखिया संतोष मंडल, मुंडरो पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि मनोज सिंह, प्रभु नायक, अरविंद सोनी, धर्मवीर मंडल, बद्री मंडल, मनोज मंडल, रामकिशुन नायक, प्रयाग नायक, संजय मंडल, भोला मंडल, किशोर मंडल, गंगा साव, भगीरथ ठाकुर, दुर्गी मंडल, राजेन्द्र प्रजापति, राकेश तिवारी, आदि।

लालो मंडल, सिंटू कुमार, वीरू प्रजापति, मेघलाल प्रजापति, रवि ठाकुर, वीरेंद्र मंडल, राजेश कुमार, विक्रम कुमार, लालो रजक, यमुना रजक, मनोज रजक, भगीरथ रजक, बांदी सिंह समेत दर्जनों महिला, पुरुष, बच्चे उपस्थित थे। सभी ने जीप सदस्य सह सांसद प्रतिनिधि को साधुवाद दिया और मिठाई बांट कर खुशी जाहिर किये।

इस दौरान उपस्थित रहिवासियों से जिप सदस्य ने कहा कि आप लोग मुझे कभी भी, किसी भी प्रकार की जनसमस्या के लिए याद कीजिये। आपके बीच मे हर सुख दु:ख में उपस्थित था और आगे भी रहूंगा। आपलोगो का हर सुख दुख में मैं हमेशा खड़ा हुँ और आगे भी समाधान करने के लिए प्रयासरत रहूंगा।

 120 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *