विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। जिप सदस्य आकाश लाल सिंह ने बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में गोमियां प्रखंड के कंप्यूटर एजुकेशन सेंटर होसिर में छात्रों के बीच प्रमाण पत्र का वितरण किया। मौके पर सेंटर के संचालक सहित छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
जानकारी के अनुसार आरआईआईटी कंप्यूटर एजुकेशन सेंटर होसिर द्वारा 18 जून को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिप सदस्य आकाश लाल सिंह ने विद्यार्थियों के बीच प्रमाण पत्र का वितरण किया। सेंटर के आयोजक ने नव निर्वाचित जिप सदस्य सिंह को बुके देकर स्वागत किया।
कंप्यूटर एजुकेशन सेंटर में तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि सिंह ने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि वे कभी इसी सेंटर से कंप्यूटर की डिग्री ली।
जिससे विधानसभा में विधायक (MLA) के निजी सहायक के रूप में उन्हें काम करने का मौका मिला। आज इसी कंप्यूटर सेंटर के संचालक ने उन्हें मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया। उन्होंने अपने पुराने दिनो को याद कर उपस्थित छात्रों से अनुभव साझा किया।
इस अवसर पर कंप्यूटर (Computer) की शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों से उन्होंने कहा कि आज के समय में बिना तकनीकी ज्ञान के आप आगे नहीं बढ़ सकते हैं। इसलिए ध्यान लगाकर पढ़े, ताकि आपके जीवन को बेहतर बनाने में तकनीकी शिक्षा का लाभ मिल सके।
इसमें निपुण होने की आवश्यकता है, नहीं तो इस प्रमाण पत्र की उपयोगिता कम हो जाएगी। मौके पर संचालक रवि आनंद प्रसाद, सहायक शिक्षक गीतांजलि कुमारी, संतोष पांडेय आदि उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply