आयोजित प्रतियोगिता में कलाकारों द्वारा नृत्य कला की अद्भुत प्रस्तुति
अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। युवाओं के प्रेरणास्रोत व समाज सुधारक स्वामी विवेकानंद की जयंती पर घोषित राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर 12 जनवरी को सारण जिला के हद में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सोनपुर नगर द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मेहंदी, रंगोली, निबंध, नृत्य, महिला- पुरुष दौड़ प्रतियोगिता शामिल था। बच्चियों ने अपने नृत्य से बेहतरीन प्रतिभा का परिचय दिया।
सोनपुर के स्काउट डेन में आयोजित उपरोक्त कार्यक्रम को अभाविप के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ सुबालाल पासवान ने संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद का संदेश सदैव युवाओं का मार्गदर्शन करते रहेंगे। अभाविप पूर्व विश्वविद्यालय संयोजक डॉ आशुतोष कुमार ने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उनकी जीवनी से हम सभी को सीख लेने की जरूरत है।
अभाविप के अभय सिंह ने कहा कि शिकागो सम्मेलन भारतीय युवा शक्ति का सबसे बड़ा गवाह है, जब स्वामी विवेकानंद के भाषण सुनकर तालियों की गड़गड़ाहट से सम्मेलन स्थल गूंज उठा था। अभाविप के प्रांत सह मंत्री यशवंत कुमार ने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के प्रेरणा-स्रोत हैं।
अभाविप द्वारा युवा संगम सह प्रतिभा सम्मान समारोह में विजेता सम्मानित
प्रतिभा सम्मान समारोह के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगियों का सफल आयोजन किया गया। पुरुष दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम नितिश कुमार, द्वितीय नवीन कुमार तथा तृतीय प्रिंस कुमार, महिला दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम निभा कुमारी, द्वितीय ज्योति तथा तृतीय प्रियंका कुमारी, निबंध प्रतियोगिता में
प्रथम स्थान रिया कुमारी, दूसरा स्थान कृष कुमार व् तीसरा स्थान खुशी कुमारी, नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम यश कुमार, दूसरा राणु कुमारी तथा तीसरा स्थान माही कुमारी ने प्राप्त की।

इसी क्रम में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान नितु कुमारी ने प्राप्त किया, जबकि दूसरे स्थान पर ज्योति कुमारी रही।तीसरा स्थान अंजली कुमारी ने हासिल किया। मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आनंदी कुमारी, दूसरे स्थान पर वर्षा कुमारी रही। तीसरे स्थान पर नेहा कुमारी ने जगह बनायी। जिन्हे प्रसस्ती पत्र दिया गया।
आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से गरीब रक्षक आर्मी संयोजक प्रभात रंजन, रवि सिंह, दीपू सिंह, भाजयुमो सारण जिला मंत्री दिव्यांशु गौतम, राष्ट्रीय कला मंच उत्तर बिहार सह संयोजक दीपक कुमार, सोशल मीडिया संयोजक वर्षा रानी, सोनपुर जिला संयोजक राहुल कुमार, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सकेत शर्मा, चंदन यादव, नगर सह मंत्री राजनंदनी, निशा कुमारी, राज गौरव, कार्यालय मंत्री आर्यन राज, करनजीत संवरिया, कोषाध्यक्ष गांगुली कुमार, अंजली कुमारी, आनंदी कुमारी के साथ सैकड़ों छात्र-छात्रा उपस्थित रहे।
![]()













Leave a Reply