अशोक सिंह/बगोदर (गिरिडीह)। गिरिडीह जिला (Giridih District) के हद में बगोदर के युवाओं ने वो कमाल कर दिखाया, जो आज के समाज में कोई कल्पना भी कर नही कर सकता।
युवाओं द्वारा किसी घायल के ईलाज के लिए रकम जमा करने का यह उपाय हेतु अभियान चलाना बेहद ही मानवीय एवं समाज में जी रहे असहाय लोगो को मदद पहुंचाने के लिए कारगर कदम है, जो दूसरे को भी इस अभियान में शामिल होने की प्रेरणा देता है। यह बगोदर में देखने को मिल रहा है।
दरअसल क्षेत्र युवाओं के द्वारा झारखंड की राजधानी रांची के आलम हॉस्पिटल में जिंदगी की जंग लड़ रहे बगोदर के माहुरी गांव निवासी विजय महतो का इलाज के लिए हेल्प फ़ॉर विजय नाम से अभियान चला कर उसके ईलाज के राशि इक्कट्ठा कर घायल के मदद करने को आगे आकर बगोदर के नई पीढी के युवाओं को समाज के लिए कुछ कर गुजरने का संदेश दे रहा है।
इसी कड़ी में एक अक्टूबर को युवाओं के द्वारा बगोदर बाजार में विजय के ईलाज के लिए राशि संग्रह अभियान चलाया गया।
बताते चले कि बगोदर थाना क्षेत्र के माहुरी के भोला महतो उर्फ भोला पटेल तथा विजय महतो बिते 22 सितम्बर को रांची से लौटने के दौरान हजारीबाग डेमोटांड के पास स्कार्पियो वाहन दुर्घटना ग्रस्त हो गया था।
इससे भोला की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।जबकि विजय गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। जिसका ईलाज रांची के आलम अस्पताल में चल रहा है।
इसे लेकर बगोदर बाजार में राशि संग्रह अभियान में शामिल नितीश पटेल ने बताया कि डाॅक्टर (Doctor) के अनुसार विजय के ईलाज मे 12-15 लाख रूपये खर्चा लगेगा। विजय के पिता किसान है। इतने रूपये खर्च करने मे विजय का पिता असमर्थ है।
बताया कि उक्त युवक ईलाज के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से विदेशो में रह रहे प्रवासी मजदूरों समेत विभिन्न जगहों में अभियान चलाकर अभी तक ढाई लाख रूपये सहयोग कर चुके है।
इस अभियान में शशि महतो, भरत गुप्ता, जितेन्द्र साव, पटेल बजरंगी, नितिश कुमार, अमजद खान, मुकेश कुमार, कपिल कुमार प्रकाश, सुरेश, हेमू समेत कई युवा शामिल थे।
![]()












Leave a Reply