Advertisement

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

प्रहरी संवाददाता/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। विष्णुगढ़ – गोमियां सड़क मार्ग स्थित सदारो के समीप सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौके पर हीं मौत हो गई। वही दुसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना 31 अक्टूबर की बतायी जा रही है।

इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के चीदरी गांव के सुनील कुमार व धीरज कुमार पिता सुगन साव दोनों बाइक से गोमियां से वापस चिदरी लौट रहे थे। इस दौरान सदारों में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायल युवक को बिष्णुगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।

जहां चिकित्सको ने प्रथामिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए दोनों घायलों को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल रेफर कर दिया। इस दौरान एंबुलेंस से हजारीबाग ले जाने के क्रम में रास्ते में सुनील कुमार की मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर परिजन भी अस्पताल पहुंचे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *