विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। गोमियां थाना (Gomian Police station) के हद में हजारी पटवा बस्ती में अपने ससुराल की छत से 26 वर्षीय युवक बोतल ले कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। घायल अवस्था में ससुरालियों ने उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
जानकारी के अनुसार 2 अगस्त को हजारी मोड़ के समीप स्थित पटवा बस्ती में अपने ससुराल की छत से कूदने से युवक काफी ज्यादा घायल हो गया। आनन-फानन में उसे गोमियां मेन रोड स्थित मां शारदे सेवा सदन अस्पताल में भर्ती कराया गया।
चिकित्सकों के अनुसार सिर में काफी चोट आई और युवक लहूलुहान हो गया। अस्पताल के मुख्य चिकित्सक डॉ जितेंद्र ने बताया कि उक्त युवक की स्थिति काफी नाजुक बनी हुई है। काफी मात्रा में खून बह गया है। सांस की नली और फेफड़ों में भी खून चला गया है।
बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों ने रांची रेफर कर दिया है। इस संबंध में डॉ जितेंद्र ने बताया कि मरीज की स्थिति बेहद नाजुक है। उसे समय पर रांची स्थित किसी बेहतर हॉस्पिटल में पहुंचाना अति आवश्यक है।
जानकारी के अनुसार घायल युवक मुकेश (काल्पनिक नाम) अपनी ससुराल हजारी पटवा बस्ती में आया हुआ था। वह अपने ससुराल की छत से कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं किया गया है।
![]()












Leave a Reply